दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 331 नए केस, एक की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 331 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 144 लोग ठीक भी हुए।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 331 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 144 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 1,289 है। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस को पॉजिटिव केसों की संख्या 14,43,683 हो गई है और दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 25,106 हो गया है।

coronavirus

दिल्ली सरकार ने ओमिक्रॉन के केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 26 दिसंबर को रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की थी। दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए रात्री कर्फ्यू लगा रहेगा। नई पाबंदियां आज रात से लागू होंगी। वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.5 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़ें: गोवा में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, विदेश यात्रा से लौटे आठ साल के बच्चे में हुई वायरस की पुष्टि

अगर दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट लगातार दो दिनों तक यही बना रहता है तो दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया जा सकता है, जिसके तहत शहर के सभी रेस्त्रां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह आठ से रात्री 10 बसे तक खोलने की अनुमति होगी। सिनेमाहॉल व मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार वैंकट हॉल व ऑडिटोरियम को भी बंद कर दिया जाएगा। हालांकि होटल खुले रहेंगे।

Recommended Video

    Omicron Variant: Delhi में ओमिक्रॉन के नए केस में बड़ा उछाल, जानें देशभर का हाल | वनइंडिया हिंदी

    देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। रविवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए, जबकि केरल में 19 केस मिले। तेलंगाना, चंडीगढ़ और हरियाणा में क्रमश: तीन, दो और एक केस सामने आया। मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी पहली बार ओमिक्रॉन का केस सामने आया। भारत में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के केस (141) महाराष्ट्र में सामने आए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+