रूस से ब्रा और बैग में छिपाकर लाई 30 लाख का सोना, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पकड़ ली गई
नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को से एक महिला करीब 30 लाख रुपए कीमत का सोना छिपाकर दिल्ली लाई। कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने उसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर पकड़ लिया। ग्रीन चैनल क्रॉस करने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो टीम को उसकी ब्रा, बैग एवं कपड़ों के अंदर छुपा सोना मिला। उसके पास 794 ग्राम सोना था। सोने के 6 बिस्कुट बरामद किये गए। अधिकारियों ने कस्टम एक्ट के सेक्शन-110 के तहत उसके सारे सोने को जब्त कर लिया। साथ ही सेक्शन-104 के तहत उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि महिला के अंडर गारमेंट के अंदर सोने की चार वायर और बैग से आधा दर्जन सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं। जिनका वजन आधा किलो से भी ज्यादा था। कस्टम की ज्वाइंट कमिश्नर अनुभा सिन्हा ने बताया कि उक्त महिला मॉस्को से विमान में बैठकर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थी। पता किया जा रहा है कि वह कहां जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications