Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: सीएम की रेस से बाहर हो गए प्रवेश वर्मा?, महिला विधायक समेत इन नामों को तरजीह

Delhi CM Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए एक सप्ताह बीत चुका है, अब सभी की नजरें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हैं। जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जिसके साथ नई सरकार का गठन भी किया जाएगा। इस बीच, बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो सकते हैं।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, अब सीएम पद की रेस में तीन प्रमुख नाम सामने आए हैं: मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन, और रेखा गुप्ता। इन तीनों में से कोई एक दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बन सकता है।

delhi election 2025 jpg
कौन है सीएम की रेस में सबसे आगे?

1. मनजिंदर सिंह सिरसा: पंजाब से आने के कारण सिरसा का नाम सीएम रेस में सबसे आगे है। इसके अलावा, हरियाणा में बीजेपी की ताजा सफलता का भी ध्यान रखा जा रहा है, जहां सिरसा का प्रभाव मजबूत है।

2. जितेंद्र महाजन: महाजन को उनके सादगी भरे तरीके और विधानसभा में उनके प्रभावशाली कार्यशैली के कारण सीएम पद के लिए चर्चा में लाया जा रहा है।

3. रेखा गुप्ता: यदि बीजेपी दिल्ली में महिला नेतृत्व देने का फैसला करती है, तो रेखा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर हो सकता है। शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने भी इस बारे में बयान देते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास कई अच्छे विकल्प हैं, और सीएम नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें CM विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकरी में जीत गई कांग्रेस, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में उलटफेर

सभी को साधने का प्रयास

दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन से जुड़े फैसले में आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। 2025 के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव हैं, जबकि 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के राजनीतिक समीकरण और क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

शालीमार बाग से बीजेपी की विधायक और सीएम पद की दावेदार रेखा गुप्ता ने कहा कि चाहे जो भी मुख्यमंत्री बने, हम सब मिलकर उनके साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा, हम एक टीम की तरह काम करेंगे और दिल्ली को आगे बढ़ाएंगे।"

यह भी पढ़ें 'अमेरिका का विमान अमृतसर में क्यों उतर रहे हैं? पंजाब को बदनाम करने की कोशिश', CM मान का केंद्र पर बड़ा हमला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+