21 साल की युवती पर शख्स ने किया 27 बार चाकू से वार, हुई मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में 21 वर्षीय युवती पर एक शख्स ने चाकू से हमला किया। हमले करने वाले शख्स पर आरोप है कि वो युवती का शोषण कर रहा था।

cirme

बताया जा रहा है कि युवती पर 27-28 बार चाकू से हमला किया गया।

इस मामले पर युवती के भाई ने कहा कि वो आदमी मेरी बहन का शोषण लंबे समय से कर रहा है। वो रोहिणी में रहता है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से वो अब तक शांत था।

6 महीने पहले दर्ज हुई थी शिकायत

भाई ने बताया कि उसकी बहन पर हमला करने वाले शख्स का नाम आदित्य मलिक है। 6 महीने पहले उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद मामला सुलझ गया था।

इस मामले पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजूजू ने कहा है कि यह क्रूर मामला है। इस मामले के लिए पुलिस कमिश्नर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी जाएगी।

ये है घटना का वीडियो

हत्या कर नाचने लगा

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चश्मदीद ने उन्हें बताया कि वो लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा था लेकिन कोई मदद करने को तैयार नहीं था। जब उसने युवती को चाकू मार दिया तो उसके शरीर के आसपास नाचने लगा।

इस घटना पर उत्तरी दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि आरोपी ने सोचा कि युवती किसी और के साथ प्यार में है और उसने युवती से बदला लेने को सोचा। उसने युवती को कई बार चाकू मारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+