दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर फटा, 13 लोग जख्मी
नई दिल्ली, 14 मार्च। दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के एक फास्ट फूट रेस्टोरेंट में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। सभी को ेक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्टोरेंट में लगी आग को दमकल विभाग बुझाने में जुटा है।

यह घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके हुई। जहां एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में अचानक गैस सिलेंडर फटा। इसके साथ ही पूरे रेस्टोरेंट परिसर में आग लग गई। हादसे में 13 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़िया पहुंच गई हैं। रेस्टोरेंट में लगी आग बुझाने का कार्य जारी है।
दिल्ली अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी हास्टपिटल होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications