दिल्ली में दर्ज हुए कोरोना के 125 नए मामले, पिछले 6 महीनों में सर्वाधिक; क्या तीसरी लहर ने दे दी दस्तक
राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 125 नए मामले दर्ज किए गए, जोकि पिछले लगभग 6 महीनों में कोरोना के मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 125 नए मामले दर्ज किए गए, जोकि पिछले लगभग 6 महीनों में कोरोना के मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जून को राजधानी में कोरोना के 134 मामले सामने आए थे। कोरोना के केसों में यह वृद्धि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच आई है। बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक मामले (57) दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या हुई 624
राजधानी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 624 हो गई है जो पिछले 5 महीनों में सर्वाधिक है। 16 जुलाई को दिल्ली में कोरोना के 657 एक्टिव केस थे। राज्य में लगातार तीसरे दिन संक्रमण की दर 0.20 प्रतिशत रही। हालांकि गनीमत यह रही कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इस दौरान कोरोना से 58 लोग ठीक भी हुए।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को किया अनिवार्य, ये रहीं नई गाइडलाइंस
कोरोना से अब तक ठीक हुए 14,16,789 लोग
इसी के साथ दिल्ली में अब तक कोरोना से 14,16,789 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 289 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और ठीक होने की दर दिल्ली में 98.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 63,313 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या फिलहाल 184 है।
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले बढ़ा रहे चिंता
बता दें कि पूरे देश में अभी तक करोना के 213 मामले सामने आए हैं। इनमें से सर्वाधिक 57 मामले अकेले दिल्ली से हैं। इस आंकड़े ने दिल्ली समेत पूरे देश की चिंता बढ़ा दी है। अगर इस संख्या पर काबू नहीं किया गया तो दिल्ली की हालत कोरोना की दूसरी लहर के समान हो सकती है। हालांकि सीएम केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार पुख्ता इंतजाम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications