Delhi: एक और शर्मसार करने वाली घटना, मदरसे के उलेमा ने 12 साल के बच्चे से किया कुकर्म

दिल्ली में एक मौलवी ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद से वो फरार है, जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस कर रही।

Madrasa

दिल्ली में बुधवार को दो लड़कों ने एक नाबालिग पर एसिड फेंक दिया था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के एक मदरसे के उलेमा ने 12 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म किया। इसके बाद से वो फरार है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद इसरान के रूप में हुई। वो घटना के बाद से ही फरार है। उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया था। जिससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पुलिस ने POCSO एक्ट और IPC की धारा 377, 506 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही पीड़ित का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया।

सितंबर में भी हुई थी ऐसी घटना
दिल्ली में सितंबर में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जहां 12 साल के लड़के के साथ चार लोगों ने कुकर्म किया। फिर उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। घटना के बाद आरोपियों ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, लेकिन वो जिंदा बच गया। हालांकि बाद में घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी, लेकिन इस केस को लेकर जमकर हंगामा हुआ था।

द्वारका में क्या हुआ?
दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन में बुधवार को दो बहनें स्कूल जाने के लिए निकली थीं। तभी 17 साल की नाबालिग पर दो युवकों ने एसिड फेंक दिया, जिससे उनकी आंखों को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा, उसके दो दोस्तों हर्षित अग्रवाल और वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी ब्रेकअप के बाद से ही नाराज था, इस वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से एसिड मंगवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+