महात्मा गांधी की मूर्ति को पहनाया पॉल्यूशन मास्क, हिरासत में लिए गए कपिल मिश्रा
नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा को मास्क पहनाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा 'दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से बापू का दम घुट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को कपिल मिश्रा के साथ कुछ दूसरे लोग 11 मूर्ति पहुंचे और केजरीवाल का विरोध करने लगे।
कुछ ही देर बाद कपिल मिश्रा ने महात्मा गांधी की मूर्ति को मास्क पहना दिया। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषित हवा में बापू का दम घुट रहा है।
अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण की समस्या का समाधना निकालने के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार से मुलाकात करने में व्यस्त हैं। साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार कुछ नहीं कर रही है।
कुछ समय पहले मीडिया में आई एक आईटीआई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कपिल मिश्रा ने पूछा कि दिल्ली सरकार ने पर्यावरण टैक्स के जरिए जमा हुए 787 करोड़ रुपयों का कहां इस्तेमाल किया है, इसके बारे में जनता को बताया जाए।
यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बढ़ सकती हैं रमन सरकार की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मांगे सभी दस्तावेज












Click it and Unblock the Notifications