विधायक यौन शोषण मामला: पीड़ित महिला ने की CBI जांच की मांग, गृह सचिव को लिखा पत्र
देहरादून। द्वाराहाट सीट से भाजपा (BJP) विधायक महेश नेगी (Mahesh Negi) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कराया गया। इस दौरान नहीं पीड़ित महिला ने डीएनए टेस्ट कराने के साथ पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से जांच करवाने की मांग की है। इतना ही नहीं, पीड़ित ने गृह सचिव को पत्र लिखकर देहरादून पुलिस की जांच पर संदेह जताया है। तो वहीं, डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सीओ अनुज कुमार को उस पुलिस कांस्टेबल के बयान फिर से दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसका पिछले हफ्ते एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो कह रहा था कि विधायक और उनके परिचितों ने उससे जबरन महिला के खिलाफ बयान दर्ज कराए थे।

पीड़ित महिला ने की CBI जांच की मांग
दरअसल, बीजेपी विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पुलिस पर दबाव में काम करने लगातार आरोप लगाती रही है। मंगलवार को पीड़िता ने राज्य के गृह सचिव नितेश झा को उनकी ऑफिशियल मेल आईडी पर एक एप्लीकेशन भेजी है। इसमें महिला ने यह केस सीबीआई को ट्रांस्फ़र करने की मांग की है। गृह सचिव को लिखे पत्र में देहरादून पुलिस पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने कहा है कि यौन शोषण मामले में पुलिस दबाव में काम कर रही है। इसके चलते वह चाहती हैं कि इस केस की निष्पक्ष जांच सीबीआई करे।
महिला ने वायरल की थी ऑडियो क्लिप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्षों से लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने से पुलिस के लिए यह मामला दिन-ब-दिन पेचीदा होता जा रहा है। इसी क्रम में विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला ने पिछले सप्ताह एक ऑडियो क्लिप वायरल की थी, जिसमें एक शख्स यह कह रहा है कि पुलिस ने महिला के खिलाफ उसके बयान जबरदस्ती लिए। इसके लिए विधायक और उसके साथियों ने उसे विधायक हॉस्टल में बुलाकर डराया-धमकाया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह शख्स हरिद्वार में तैनात एक सिपाही है।
ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद डीआईजी ने सीओ को दिए निर्देश
पुलिस ने जिसका बयान ऑडियो क्लिप वायरल होने से कुछ दिन पहले दर्ज किया था। डीआइजी ने सीओ को निर्देशित किया था कि दोबारा बयान दर्ज करते वक्त सिपाही से यह भी पूछा जाए कि ऑडियो क्लिप में आवाज उसकी है या नहीं। हालांकि, सिपाही ने ऑडियो में आवाज उसकी है या नहीं, इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
ये भी पढ़ें:- MLA महेश नेगी की पत्नी ने पीड़ित महिला के खिलाफ दी तहरीर, बोली- धमका रही है गवाह को












Click it and Unblock the Notifications