MLA महेश नेगी की पत्नी ने पीड़ित महिला के खिलाफ दी तहरीर, बोली- धमका रही है गवाह को
देरहादून। द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ विधायक की पत्नी एक और तहरीर दी है। यह तहरीर नेहरु कालोनी पुलिस को दी गई है, जिसमें विधायक की पत्नी रीता नेगी ने पीड़ित महिला पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस तहरीर को पहली विवेचना में शामिल करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बता दें, 13 अगस्त को भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी ने नेहरू कालोनी थाने में अल्मोड़ा क्षेत्र की एक महिला समेत चार लोगों पर ब्लैमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पीड़ित महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके चलते कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। जिसे एसीजेएम पंचम ने स्वीकार कर लिया और विधायक पर दुष्कर्म और उनकी पत्नी रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था।
इस मामले में कोर्ट ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा है। तो वहीं, इस मामले में सोमवार को विधायक की पत्नी रीता नेगी नेहरू कालोनी थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी राकेश गुसाईं से मुलाकात कर तहरीर दी। तहरीर में रीता नेगी ने आरोप लगाया कि महिला उनके गवाह को फोन कर धमकियां दे रही है और परेशान किया जा रहा है। रीता नेगी ने एक मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस एसओजी की मदद से फोनकर्ता के नाम-पते के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications