उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के लिए 1218 पदों पर वैकेंसी, जल्दी देखें छूट न जाए मौका
Dehradun News, देहरादून। उत्तराखंड में वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (forest guard) के 1218 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया के लिए कवायद तेज कर दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जिलावार आवेदनों का ब्योरा मांगाकर वन विभाग शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा है। रिक्त पदों में से 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

2017 में शुरू हुई थी प्रक्रिया
वन विभाग के प्रस्ताव पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अगस्त 2017 में विज्ञप्ति जारी कर 1218 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा में वन विभाग ने संशोधन कर दोबारा से सीधी भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा। अक्तूबर 2017 में दोबारा से आवेदन मांगे गए। इसमें प्रदेश भर से डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।
आवेदनकर्ताओं का जिलेवार मांगा ब्यौरा
अब वन विभाग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से आवेदनकर्ताओं का जिलेवार ब्यौरा मांगा है। जिसके लिए पहले शारीरिक परीक्षा होनी है। शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। जिसके लिए चयन आयोग ने विभागीय स्तर पर शारीरिक परीक्षा कराने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा है।
पहले देनी होगी शारीरिक परीक्षा
वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पहले शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। जिसमें पुरूष अभ्यर्थियों को 10 किलोग्राम भार के साथ 25 किमी. की दौड़ चार घंटे में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 13 फीट की लंबी कूद, ऊंची कूद और शाटपुट में क्वालीफाई करना भी अनिवार्य होगा। वहीं, महिला वर्ग के लिए 14 किमी. दौड़ 5 किलोग्राम भार के साथ चार घंटे में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित है। जबकि, राज्य आंदोलनकारी श्रेणी में भी पदों को आरक्षित रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications