Uttarakhand : कल से खुल जाएंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी

देहरादून, 01 अगस्त: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते बंद पड़े स्कूल दो अगस्त से खुल जाएंगे। हालांकि, अभी केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही स्कूल खुलेंगे। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सभी स्कूलों से कोविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। साथ ही, ज स्टूडेंट्स की संख्या अधिक हो वहां दो शिफ्ट में क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Recommended Video

    School Reopen: Uttarakhand में कल से खुलेंगे 9th To 12th तक के स्कूल,जानिए गाइडलाइन | वनइंडिया हिंदी
     Uttarakhand Schools For Class 9 to 12 to Reopen from Aug 2

    हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ दो अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। सचिव विद्यालयी शिक्षा राधिका झा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। हर स्कूल में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। इसका पालन कराने के लिए हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को दो पालियों में चलाया जाएगा।

    बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी

    इसके अलावा बच्चों को सम और विषम अनुक्रमांक के क्रम में बुलाया जा सकता है। स्कूल खुलने पर किसी भी छात्र को स्कूल में उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले उनके अभिभावकों की सहमति ली जाएगी। स्कूल खुलने के दौरान सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई छात्र बिना मास्क के आता है तो स्कूल उसके लिए मास्क की व्यवस्था करेंगे।

    ट्यूशन फीस के अलावा कोई अन्य फीस नहीं ली जाएगी

    बच्चों को सुबह स्कूल में प्रवेश के समय और छुट्टी के समय एक साथ नहीं छोड़ा जाएगा। बच्चों के वाहनों में सामाजिक दूरी का पालन होगा, हर दिन वाहन को सैनिटाइज करना होगा। प्रार्थनासभा, बाल सभा, खेल, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सामूहिक गतिविधियां नहीं होंगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों से ट्यूशन फीस के अलावा कोई अन्य फीस नहीं ली जाएगी। बच्चों को अगले आदेशों तक पका हुआ भोजन भी नहीं दिया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+