पर्यावरण को बचाने के लिए अलग से बजट लाने पर विचार कर रही उत्तराखंड सरकार

देहरादून, 5 जून: जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के सामने चुनौतियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार विशेष बजट लाने पर विचार कर रही है। उत्तराखंड सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए अगले वित्तीय वर्ष से क्लाइमेट बजट का प्रावधान करने पर विचार कर रही है। इसके तहत पर्यावरण की रक्षा के लिए अलग से फंड आवंटित की जाएगी।

sdvfbg

उत्तराखंड के वन और पर्यावरण विभाग ने क्लाइमेट बजट को लेकर प्रस्ताव दिया है। अगर विभाग का ये प्रस्ताव मंजूर होता है और उत्तराखंड सरकार पर्यावरण के लिए अलग बजट लाती है तो ये पहली बार होगा जब कोई राज्य जलवायु परिवर्तन रोकने और पर्यावरण की बेहतरी के लिए अलग से बजट आवंटित करेगा।

राज्य के वन और पर्यावरण विभाग ने जो प्रस्ताव दिया है। उसमें राज्य सरकार को कई सलाह दी गई हैं। जिसमें पॉलिथीन बैन करने और इंसानों की हरकतों से जो नुकसान पर्यावरण को हो रहाा है, उसको लेकर बताया गया है। इसमें ये भी बताया गया है कि मैनवापर को पर्यावरण की बेहतरी के लिए इस्तेमाल किया जाए। इसके अलावा बजट में पर्यावरण फ्रेंडली गतिविधियों को लेकर भी बताया गया है।

प्रस्ताव में ऑर्गेनिक खेती कर रहे किसानों को सब्सिडी देने और उन्हें इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया है। साथ ही बारिश के पानी को बचाने और इस्तेमाल करने को लेकर मशवरा दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि जिस तरह से क्लाइमेट बदल रहा है, उसको देखते हुए उपाय करना अब जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+