उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ा, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे जिम, बाजारों को 6 दिन खोलने की अनुमति

देहरादून, 28 जून: उत्तराखंड सरकार राज्य में कुछ ढील के साथ कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम खोले जा सकेंगे। वहीं, बाजारों को अब हफ्ते में छह दिन खोलने की अनुमति है। रविवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कोरोना से निपटने में सरकार का काम शानदार रहा है। कोविड केयर सेंटरों में कोरोना पॉजिटिवों को उम्दा इलाज मिल रहा है।

Uttarakhand government extends COVID 19 curfew by one week with some relaxations

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 100 से कम मरीज मिले। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 122 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 19293 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार, चमोली में एक, चंपावत में चार, देहरादून में 38, हरिद्वार में छह, नैनीताल में चार, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में छह और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं।

कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के निर्देश

मसूरी और नैनीताल के बाजारों को खोलने का समय और दिन बदला गया है, जिससे वीकेंड पर पर्यटक सैर को जा सकें। कैबिनेट मंत्री व सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि भले ही प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरूर कुछ कम हुई है, लेकिन सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। कोविड गाइडलाइनस का सख्ती से पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+