Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत थामेंगे कांग्रेस का दामन ? BJP से निष्कासन के बाद हुए भावुक
देहरादून, 17 जनवरी: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियायत में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट के मंत्री हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त किया है। इसके बाद हरक सिंह रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी हारने वाली है। कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है। मैं कांग्रेस ज्वाइन करूंगा। हालांकि, ये बातें कहते हुए हरक सिंह रावत भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू तक निकल आए।

BJP के लिए हरक सिंह रावत बोले- विनाश काले विपरीत बुद्धि
बीजेपी से निष्कासित करने पर हरक सिंह रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर चले एक मनगढ़ंत समाचार को आधार बनाकर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय ले लिया, जबकि मेरे सबसे अच्छे संबंध थे, लेकिन उन्होंने मुझे से बिना बात किए हुए इतना बड़ा निर्णय ले लिया। मुझे लगता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में अगर नहीं आया होता था तो मैं बीजेपी को 4 साल पहले ही छोड़ देता। मुझे कोई मंत्री पद का शौक नहीं है। मैं सिर्फ काम करना चाहता था। मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है।'
रावत ने कहा- मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा
हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। मैं अब कांग्रेस से बातचीत करूंगा और मैं कांग्रेस में ही जाऊंगा और किसी पार्टी में नहीं जाऊंगा और बिना शामिल हुए भी मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगा।
सीएम धामी ने कहा- हरक सिंह रावत पार्टी पर बना रहे थे दबाव
Recommended Video
हरक सिंह रावत के निष्कासन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमारी पार्टी में वो आए उन्होंने विकास के मामले में जो कहा हमने किया, लेकिन हमारी पार्टी वंशवाद से दूर और विकास के साथ चलने वाली पार्टी है। कई बार उनकी कुछ बातों से हम असहज हुए। स्थितियां ऐसी हुई कि वो पार्टी पर दबाव बना रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने ये निर्णय लिया। साथ ही अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications