देहरादून: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहा था अरुणाचल का छात्र, दर्दनाक हादसे में गई जान

Dehradun news, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात तक नए साल का जश्न मनाने के बाद बाइक सवार युवक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुणाचल के लैबरोड़ा निवासी केनी लैंडो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 23 साल युवक तुलाज इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहा था। जिस हादसे में युवक की मौत हुई, वह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

student of arunachal pradesh died in a road accident in uttarakhand

जानकारी के अनुसार बंसीवाला पुल के पास बाइक और ट्रक की टक्कर हो गयी। सूचना मिलने के बाद प्रेम नगर थाने की झाझरा पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार ये दुर्घटना बाइक के ट्रक से टकरा जाने पर हुई है। टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

पुलिस का कहना है कि बाइक के ओवर स्पीड होकर ट्रक से टकराने का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। प्रेम नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+