उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Dehradun news, देहरादून। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के बढ़ जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया गया है।

snowfall and rain alert in uttarakhand

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक शीत से ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है। प्रदेश में 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं पिछले कुछ दिेनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। कई जगहों पर मोटर मार्ग बंद पड़े हैं साथ ही कई जगहों पर बिजली गायब होने से लोग परेशान है। हालांकि अभी भी लोगों को ठंड के मौसम से निजात नहीं मिलने वाली है। फिलहाल कुछ दिन तक मौसम में बदलाव देखा जा सकता है जिससे एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+