उत्तराखंड: 22 से 29 जून तक कोरोना कर्फ्यू में मिली कुछ छूट, 11 जुलाई से खोली जाएगी चारधाम यात्रा

देहरादून, 20 जून: उत्तराखंड में 22 जून से 29 जून तक कोरोना कर्फ्यू में कई छूट देने के साथ कर्फ्यू लागू रहेगा। मंगलवार से दुकानें 5 दिन खुलेंगी और इसका समय पहली की तरह रहेगा। रेस्टोरेंट 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ 10 बजे तक खुला रहेगा। सभी ऑफिस को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलने का निर्णय लिया गया और जरूरी सेवाओं के सभी ऑफिस पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। शादी-समारोह में 50 लोगों की बाध्यता अब भी अनिवार्य रहेगी। मैदान से पहाड़ जाने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। ये सभी फैसले 22 जून से लागू होंगे।

relaxation in corona curfew in Uttarakhand from June 22 to June 29

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि राज्य में 22 जून से 29 जून तक कोरोना कर्फ्यू में कई छूट देने के साथ कर्फ्यू लागू रहेगा। जिसमें दुकानें 5 दिन खुलेंगी और इसका समय पूर्व की तरह रहेगा।

11 जुलाई से पूरे राज्य में चारधाम यात्रा की अनुमति

सुबोध उनियाल ने बताया कि 1 जुलाई से चारधाम यात्रा चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए क्रमशः बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने की अनुमति होगी और पूरे राज्य के लिए 11 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसके लिए RT-PCR और रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट जरूरी होगा। शादी-समारोह में 50 लोगों की बाध्यता अब भी अनिवार्य रहेगी। मैदान से पहाड़ जाने के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। ये सभी फैसले 22 जून से लागू होंगे। उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण पर अब काफी हद तक लगाम लग चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 220 नए केस आए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर तीन हजार 220 के आसपास पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+