Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देहरादून-मसूरी घूमने आए 13 पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ा, फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में चार अरेस्ट

देहरादून, 15 जुलाई: कोविड संक्रमण के बीच देहरादून और मसूरी घूमने आए 13 पर्यटकों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने पकड़ लिया। दरअसल, पकड़े गए 13 पर्यटक अपने साथ आरटी-पीसीआर रिपोर्ट तो कैरी कर रहे थे लेकिन फर्ज़ी। इन पर्यटकों के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और उन 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो फर्ज़ी दस्तावेज़ बनवा रहे थे। इनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अब तक करीब 100 आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट्स का पता चला है।

Police have arrested 4 tourists accused of making fake covid report

क्लेमेंट टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ पर्यटक कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनवाकर देहरादून आ रहे हैं। इस आधार पर आशारोड़ी चेक पोस्ट स्थित आरटीओ बैरियर के पास एसओजी टीम के साथ सख्ती से चेकिंग अभियान शुरू की गई। चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों को संदेह के आधार पर रोककर उसमें बैठे पर्यटकों से पूछताछ की गई। इस दौरान यूपी 16 एफटी 1621 से एक व्यक्ति के पास से दस फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पकड़ी गई।

जबकि, वाहन संख्या यूपी 14 ईडी 7677 से तीन व्यक्तियों को फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान तरुण मित्तल निवासी चिरंजीव विहार जिला गाजियाबाद, अमित गुप्ता निवासी केएम कवि नगर थाना कवि नगर गाजियाबाद, अमित कौशिक निवासी एफ ब्लाक नेहरूनगर थाना नेहरू नगर गाजियाबाद, सुजीत कामत निवासी झिड़की पोस्ट बनगावा थाना लोकही जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक वाहन में तरुण मित्तल अपने दस परिवार के सदस्यों के साथ फर्जी रिपोर्ट के साथ देहरादून आ रहा था, जबकि चालक के पास सही रिपोर्ट थी। इसके अलावा तीन अन्य लोग दूसरे गाड़ी से आ रहे थे। इनके पास भी फर्जी रिपोर्ट मिली है। बीते दिनों मेडिकल टीम ने करीब सौ फर्जी रिपोर्ट पकड़ी थी। बुधवार को भी मेडिकल टीम ने ऐसे मामले पुलिस को सौंपे थे।

बता दें, मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते हाई कोर्ट और जानकारों ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा बताया था। इसके बाद से सरकार ने उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले लोगों के लिए कोविड प्रोटोकॉल जारी किया और 72 घंटों के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट को साथ रखना अनिवार्य किया था। जो पर्यटक यह रिपोर्ट साथ नहीं ला रहे हैं, उन्हें टूरिस्ट प्लेसों में एंट्री नहीं दी जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+