कांग्रेस ने 2जी, 3जी...घोटाले किए पर 7 सालों में पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं- अनुराग ठाकुर

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुमाऊं के बागेश्वर जिले में विजय संकल्प यात्रा लॉन्च की। यात्रा में शामिल हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

देहरादून, 19 दिसंबर। उत्ताखंड विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा लॉन्च की, जो राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। वहीं, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुमाऊं के बागेश्वर जिले में विजय संकल्प यात्रा लॉन्च की। यात्रा में शामिल हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 2जी, 3जी और कई अन्य घोटाले किए। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार के 7 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता। हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है। नड्डा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड को विकास की नई राहें दी हैं।

जब मैं इस उत्साह, उमंग और भीड़ को देखता हूं तो पता चलता है कि उत्तराखंड और हरिद्वार के लोगों ने भाजपा को फिर से अपना आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। नड्डा ने कहा अगर हम राज्य के विकास की बात करें तो पीएम मोदी का यह बयान कि हम उत्तराखंड को विकास की ओर ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार का इस्तेमाल करेंगे, सच हो गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण बढ़ा तो अमेरिका में उठा राजनीतिक बवंडर, बाइडेन और वैज्ञानिकों पर बरसीं कमला हैरिस

हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि पिछले पांच वर्षों में, पीएम मोदी ने राज्य को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आशीर्वाद दिया है। यह विजय संकल्प यात्रा दो चरणों में पूरी होगी। इस यात्रा का समापन 5 जनवरी को होगा। इस यात्रा का उद्देश्य वोटरों को राज्य और केंद्र की डवल इंजन वाली सरकार के कार्यों से अवगत कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+