बंदूक लहराने वाले विधायक चैंपियन को आया BIG BOSS से बुलावा, सलमान खान के साथ आ सकते हैं नजर
देहरादून। उत्तराखंड का हरिद्वार जिला इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है कि हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन। भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद अब विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन छोटे पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। चैंपियन के हथियार वाले वायरल वीडियो के बाद न सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। इन्हीं सब विवादों के बाद अब उनको सलमान खान के सुपर हिट शो बिग बॉस से फोन आया है। अगर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हामी भरते हैं कि तो वो जल्द ही बिग बॉस के घर में दिखाई देंगे।

हथियारों के साथ वीडियो हुआ था वायरल
खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का कुछ समय पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे दोनों हाथों में चार हथियार लेकर डांस कर रहे थे। वीडियो के वायरल होने के कारण चैंपियन को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। यही कारण है कि बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि चैंपियन का ये कोई पहला विवादित वीडियो या मामला नहीं था। इससे पहले भी वे अपने कई कारनामों के कारण चर्चाओं में रह चुके हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस की टीम ने उनसे संपर्क किया है। हालांकि चैंपियन ने अभी शो में जाने की हामी नहीं भरी है, लेकिन शो से फ़ोन आया है इसकी उन्होंने पुष्टि की है।

प्रशासन ने किए तीनों लाइसेंस निरस्त
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के डीएम दीपेन्द्र चौधरी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। साथ ही डीएम ने पुलिस से विधायक के तीनों लाइसेंस जब्त करने को कहा है। विधायक को नोटिस भेजा गया था और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया था। चैम्पियन के जवाब से प्रशासन संतुष्ट नहीं होने पर प्रशासन तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए है।

तीन पिस्टल और एक रायफल के साथ दिखे थे चैंपियन
वायरल वीडियो में प्रणव सिंह तमंचों के साथ अपने चमचों संग डांस करते नजर आ रहे हैं, उनके एक हाथ में शराब का गिलास है तो दूसरे हाथ में 4-4 तमंचे, जिनके साथ वो डिस्को करते दिख रहे हैं, बदन पर काली बनियाईन और सफेद पैंट पहने प्रणव सिंह फिल्म 'करण अर्जुन' के लोकप्रिय गीत 'मुझको राणा जी माफ करना गलती से मारे से होई' पर कमर मटकाते नजर आ रहे हैं, यही नहीं वीडियो में वो अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते दिख रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के किसी साथी ने इस वीडियो को शूट किया था लेकिन बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications