प्रेमी ने कशिश को जीजा के फ्लैट पर बुलाया, वहां जो किया उसे देख सबकी रूह कांप गई

Dehradun News (देहरादून)। उत्तराखंड के देहरादून में एक प्रेमी ने बेवफाई के शक में अपनी प्रेमिका का गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि देहरादून के राजपुर थानाक्षेत्र के एक बंद फ्लैट से पुलिस को दोनों की लाशें मिलीं। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

lover killed his girlfriend then extreme step in dehradun

मीडिया खबरों के अनुसार, घटना राजपुर थानाक्षेत्र की है। क्षेत्राधिकारी मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि दोनों प्रेमी युगल थे। युवती की पहचान कशिश मान (19) निवासी नहरों वाली गली और युवक की पहचान कृष्णा मल्होत्रा (22) निवासी कैनाल रोड के रूप में हुई है। घटना की वजह के पीछे जो कारण सामने आया है, उसके मुताबिक, कशिश पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मिलती-जुलती थी। जब कृष्णा ने एक दिन कशिश और उस युवक को साथ देखा तो वह अपना आपा खो बैठा।

बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। कृष्णा के जीजा ने दो दिन पहले दोनों को बैठाकर समझाया भी था। मगर, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार सुबह प्रेमी ने प्रेमिका को उन्हीं के फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कलाई भी काटकर जान देने की कोशिश की। कमरे में फैले खून को देखकर माना जा रहा है कि वह काफी देर तक कमरे में घूमता रहा। फिर उसने टूल बॉक्स से तार निकाला और पंखे के सहारे फांसी लगा ली।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मसूरी क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल में ये बात सामने आई है कि दोनों डेढ़ साल से दोनों के बीच में प्रेम संबंध थे। दोनों का शव कृष्णा के जीजा के घर पर मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य निकल कर सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+