बाथरूम में एक साथ कैद हुआ कुत्ता और गुलदार, कड़ी मश्क्कत के बाद काबू में आया

Dehradun News, देहरादून। नई टिहरी के चंबा मोटर मार्ग पर भोनाबागी के समीप लामकोट गांव में शुक्रवार शाम एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए घर के बाथरूम में कैद हो गया। रात को ही चार घंटे तक चलाए गए रेसक्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग के कर्मियों ने गुलदार को पिंजरें में कैद कर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान हुए संघर्ष में कुत्ते को काफी चोटें आई है।

leopard and dog trap together in one bathroom in Dehradun

शुक्रवार सांय करीब साढ़े छह बजे जंगल की ओर से लामकोट गांव की ओर आए नर गुलदार और पालतू कुत्ते के बीच खूनी संघर्ष चला। कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह गुलदार के चुंगल से छूटकर बाथरूम में घुसा कि पीछे से गुलदार बाथरूम में घुस गया। इस दौरान अचानक ही दरवाजा बंद हो गया।

leopard and dog trap together in one bathroom in Dehradun

उस घर में मौजूद गजेंद्र पंवार को जब इसका पता चला तो उन्होंने साहस का परिचय देते हुए बाथरूम के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी और वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि रेस्क्यू टीम को सात बजे मौके पर भेजा गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बाथरूम के बाहर पिंजरा लगाकर चार घंटे बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर दिया। बताया कि गुलदार को रात को ही जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गुलदार से संघर्ष में कुत्ता भी काफी घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+