देहरादून: भाजपा नेता अनिल गोयल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, कई शहरों में हुई कार्रवाई

Dehradun News, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा नेता अनिल गोयल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी करने पहुंची। शुक्रवार सुबह राजधानी देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की समेत कई अन्य स्थानों पर उनके प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी शुरू की है।

Income Tax Dept conducts raids at BJP leader Anil Goyals properties in Dehradun

बता दें कि अनिल गोयल, सुनील गोयल, नरेश गर्ग, शशि गर्ग के हार्डवेयर ट्रेडिंग, प्लाइवुड और एल्युमीनियम पैनल्स का एमएफजी, रेडीमेड कपड़ों, एलएमडी एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट (क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की), प्लाइवुड का एमएफजी, लकड़ी के उत्पाद आदि 13 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है।

टीम उनकी आय व्यय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, देहरादून में डिस्पेंसरी रोड स्थित क्वालिटी हार्डवेयर, उमंग साड़ी शॉप, रुड़की के क्वांटम इंस्टीट्यूट में टीम का सर्वे जारी है। बता दें कि अनिल गोयल बीजेपी के टिकट पर दो बार राज्यसभा का चुनाव लड़ चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+