उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा रोकी गई

देहरादून, 18 अक्टूबर: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए फिलहाल चार धाम यात्रा भी रोक दी गई है। एहतियातन श्रद्धालुओं को अगले आदेश तक विभिन्न पड़ावों पर ही ठहरने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Recommended Video

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का अलर्ट, बीच में रोकी गई Chardham Yatra | वनइंडिया हिंदी
     IMD issues Red alert of heavy rain in Uttarakhand Chardham Yatra halted

    पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव

    देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। मैदानी क्षेत्रों में 70-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बूंदाबांदी के साथ ही चोटियों पर बर्फबारी की सूचना है।

    केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा में रोका गया

    बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। विशेषकर केदारनाथ में यात्रियों का तांता लगा है। बीते शनिवार को करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए। वहीं, रविवार को करीब 18 हजार लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। रुद्रप्रयाग के डीएम मनुज गोयल ने बताया कि दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा रहा है। पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम तैनात है। उन्होंने बताया कि फिलहाल केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और फाटा में रोका गया है।

    सीएम धामी ने हालात से निपटने की तैयारियों पर की चर्चा

    बता दें, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव एसएस संधू से हालात से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के बाद शासन ने एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही अधिकारियों को जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+