उत्तराखंड: पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे को नहीं रोक पाई भाजपा, राहुल की रैली में कांग्रेस का थामा हाथ

Dehradun News, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व मेजर जनरल बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं पर आज विराम लग गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली स्थल पर मनीष खंडूरी को कांग्रेस में शामिल किया है। दोनों ने साथ में जनता का अभिवादन किया। इसके साथ ही राहुल गांधी शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

मनीष खंडूरी ने राहुल की परिवर्तन रैली में ज्वाइन की कांग्रेस

मनीष खंडूरी ने राहुल की परिवर्तन रैली में ज्वाइन की कांग्रेस

देहरादून में शनिवार को कांग्रेस की परिवर्तन रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंचे। राहुल गांधी ने परिवर्तन रैली को संबोधित करने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व मेजर जनरल बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस की परिवर्तन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े हैं। इस रैली को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कौन हैं मनीष खंडूड़ी

कौन हैं मनीष खंडूड़ी

मनीष खंडूरी की पहली पहचान यह है कि वे सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी (सेवानिवृत्त) के बेटे हैं। पेशे से पत्रकार और आईटी जानकार मनीष फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप के हेड हैं। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस वर्ल्ड सरीखी पत्र-पत्रिकाओं के लिए पत्रकारिता की और सीएनएन के डिजिटल संस्करण से भी जुड़े। वो शिकागो के कैलाग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

भाजपा को लगा झटका

भाजपा को लगा झटका

भाजपा भले ही पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस में शामिल होने का हल्के में लेने का दिखावा कर रही हो, लेकिन इससे भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। उत्तराखंड में भाजपा का चेहरा रहे बीसी खंडूरी की पौड़ी सीट पर खासी पकड़ रही है। उन्होंने पौड़ी सीट से लगातार जीत हासिल की है। उनको पार्टी के इतर भी इस सीट पर प्रभाव माना जाता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस मनीष को पौड़ी सीट से मैदान में भी उतार सकती है।

बीसी खंडूरी को भाजपा से निकाल की मांग

बीसी खंडूरी को भाजपा से निकाल की मांग

बीसी खंडूरी के बेटे के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा चाहे कितना भी दिखावा करे, लेकिन शोसल मीडिया पर भाजपा नेताओं की टेंशन साफ नजर आ रही है। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने बाकायदा पोस्ट लिखकर खंडूरी के बेटे के बदले की सजा उनके पिता को पार्टी से बाहर करने तक की मांग कर डाली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा किस कदर घबराई हुई है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी बीसी खंडूरी से मिलने गए थे।

बीसी खंडूरी ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

बीसी खंडूरी ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

पौड़ी गढ़वाल के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूरी (रि.) चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट उनके आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, जिस पर जनरल ने साफ असमर्थता जता दी। पार्टी ने अपने पैनल में सांसद खंडूड़ी का नाम सबसे ऊपर रखा है। जनरल के इंकार करने से अब भाजपा पौड़ी सीट पर नए चेहरे को उतारेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+