देहरादून: भाजपा संगठन महामंत्री पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, हटाए गए

Dehradun News (देहरादून)। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को उनके सभी पदों से हटा दिया है। संजय कुमार पर पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाये थे। हालांकि, महिला की ओर से कहीं भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन एक बार फिर पीड़ित महिला ने सामने आकर भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है।

bjp removed Sanjay Kumar post General Secretary physical attack allegations

दरअसल, 3 नवंबर को भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में मीडिया को बयान दिए थे कि संजय कुमार ने उसका यौन शोषण किया है। हालांकि महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में कहीं भी इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। महिला ने भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त एक अन्य महिला और पुरुष पदाधिकारी पर भी उसके साथ अभद्रता और मोबाइल चोरी का अरोप लगाया था।

अब ताजा मामले में महिला ने मकान मालिक पर भाजपा नेताओं के दबाव में घर से निकालने की शिकायत के साथ ही पद से हटाए गए संगठन मंत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। मकान मालकिन लगातार भाजपा नेताओं के दबाव में घर छोड़ने के लिए कह रही है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

इस तरह से भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव से पहले यह मामला परेशानी का सबब बन सकता है। भाजपा लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा भी कराना चाहती है, लेकिन अगर इस मामले ने तूल पकड़ा तो पीएम और अमित शाह का दौरा भी प्रभावित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+