Pulwama Attack के विरोध में भाजपा विधायक ने पाक के खिलाफ वाघा बॉर्डर पर किया प्रदर्शन
देहरादून। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने वाघा बोर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि विधानसभा में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर लाए गए शोक प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक ने धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ दून अमृतसर ट्रेन से वाघा बोर्डर के लिए 15 फरवरी को रवाना हो गए थे। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना बेहद शर्मनाक और कायराना है। इससे पूरा देश गुस्से में है। वे भी इस घटना से बेहद दुखी और व्यथित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
शनिवार को अपने साथियों के साथ वाघा बॉर्डर पहुंचक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उनके साथ सतीश शर्मा, सुरेश चौधरी, मनोज चौधरी, जितेंद्र सैनी, हेमा बिष्ट, राकेश, सरस्वती, प्रतिभा चौहान, राधा, अतुल शर्मा समेत कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
मुस्लिमों ने निकाला कैंडल मार्च, लगाये पाक विरोधी नारे
आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम कालोनी में कैंडल मार्च निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द उसके किए की सजा दी जाए। देर शाम स्थानीय पार्षद इतात खान सहित मुस्लिम कालोनी के कई मुअज्जिज लोगों की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।












Click it and Unblock the Notifications