पूर्व पति का गला रेतकर थाने पहुंची महिला, पुलिस को बताई वजह
Dehradun news, देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून के बसंत विहार के चोरखाला क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने उससे तलाक ले चुके अपने पूर्व पति का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले उसे दवा पिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से गला काट दिया। इसके बाद सीधे थाने पहुंची और पुलिस को पूरा सच बयां कर दिया।

सलमा नाम की महिला का शौहर उसे तलाक दे चुका था। बावजूद इसके वो उसे लगातार परेशान करता था। वह उसे कई बार घर आने के लिए मना कर चुकी थी। लेकिन, वह अक्सर अपने घर जाने के बजाय उसके घर पहुंच जाता था, जिससे वह बहुत परेशान थी। सलमा ने 2017 में गय्यूर अली से प्रेम विवाह किया था। 2008 में विवाद के चलते गय्यूर ने सलमा को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद भी वह घर आकर उसको तंग करता था। संडे की रात को भी गय्यूर उसके घर गया। सलमा ने पहले उसे नशे की दावा पिलाई, बेहोश होने के बाद उसकी गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बसंतविहार थाने में जाकर आत्म समर्पण कर दिया।
मायके से पति जबरन वापस लेकर आया तो पत्नी ने गला घोटकर मारा
ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई। जहां एक बीवी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस थाने में तहरीर दी जिसके आधार बीवी को हिरासत में ले लिया गया। पति लालू की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की आगे जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications