फेसबुक मैसेंजर पर लड़कियों को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर तंग करता था शिक्षक, मिलेगी ये सजा

देहरादून। उत्तराखंड में चंपावत के जीआईसी सूखीढांग क्षेत्र में छात्राओं को तंग करने वाले शिक्षक को अलग तरह की सजा दी जाएगी। उस शिक्षक के खिलाफ डीएम के माध्यम से शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है कि उसे कहीं अति दुर्गम स्कूल में भेज दिया जाए। वहीं, सजा से डरा आरोपी शिक्षक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मेडिकल लीव पर है। जिलाधिकारी के सूत्रों ने बताया कि निदेशालय चाहे तो आरोपी का तबादला किसी दूसरे जिले में भी करा सकता है। उस पर अन्य कार्रवाई भी की जा सकती हैं।

uttarakhand-girl-students-complaints-against-teacher-molesting

फेसबुक मैसेंजर पर भेजता था अश्लील मैसेज
पिछले दिनों पहले कुछ छात्राओं ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जीआईसी सूखीढांग में तैनात शिक्षक फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता रहता है। जिसके बाद उस शिक्षक के कई स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर भी नजर आए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हो गई है। विभाग उसे अति दुर्गम स्कूल में भेजने की तैयार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+