सीएम बनते ही हरीश रावत के तेवर, कांग्रेस कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड

लेकिन हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद ही तेवर दिखाने शुरु कर दिए। सीएम पद की शपथ लेने से पहले हरीश रावत ने देहरादून में अपना तेवर दिखाया और कांग्रेसी कार्यकर्ता को सरेआम झप्पड़ जड़ दिया। अपनी झन्नाटेदार एंट्री में नए मुख्यमंत्री के रूप में औपचारिक ऐलान से पहले देहरादून पहुंचने के बाद हरीश रावत ने नारे लगा रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इस कार्यकर्ता को सतपाल महाराज खेमे का बताया जा रहा है।
दरअसल हरीश रावत के नाम के ऐलान से सतपाल महाराज के समर्थक नाराज दिखे। उन्होंने रावत को नारेबाजी कर रहे सतपाल समर्थकों ने घेर लिया। जानकारी के मुताबिक एक सतपाल महाराज समर्थक उनके करीब आकर नारेबाजी करने लगा, जिस पर रावत का पारा चढ़ गया। हरीश रावत ने आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications