उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के नतीजे 30 मई को
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च से 10 अप्रैल तक जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 मार्च से 10 अप्रैल तक चली थीं।
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजें 30 मई को घोषित किए जाएंगे। नतीजें सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड के uaresults.nic.in and ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध रहेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च से 10 अप्रैल तक जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 मार्च से 10 अप्रैल तक चली थीं। करीब 3 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं। बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों ने बड़ी तादाद में एसएससी की परीक्षा भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications