देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोई मतदाता, मतदान करने से ना छूट पाए इसके लिए खास इंतजाम किए थे। इस बुधवार (15 फरवरी) को हुए मतदान में भारत निर्वाचन आयोग ने पहाड़ी इलाके में रहने वाले 275 लोगों के लिए भी व्यवस्था की। ये सभी 275 लोग अपना मतदान कर सकें इसलिए लिए पोलिंग अधिकारी 24 किलोमीटर बर्फ से घिरे इलाके में चढ़ाई कर बूथ तक पहुंचे।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित घंसाली विधानसभा इलाके में कोई रोड नहीं है और ना ही मोबाइल फोन कनेक्टिविटी। यहां पहुंचने के लिए पहाड़ की चढ़ाई करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।
12 फरवरी को शुरू की थी चढ़ाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोलिंग पार्टी 15 तारीख को तय समय पर मतदान करने के लिए पहुंचे इसके लिए 12 फरवरी को ही चढ़ाई शुरू कर दी गई थी। चढ़ाई, चमोली बद्रीनाथ विधानसभा से शुरू हुई और तीन बाद यानी 15 फरवरी को सफलता पूर्वक पहुंचे और मतदान संपन्न कराया।
पोलिंग पार्टी को बर्फ में काम आने वाले जूते, स्लीपिंग बैग्स और 74 खच्चर मुहैया कराया गया था।