भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही का मंजर

नई दिल्ली। पिछले 36 घंटों से उत्तराखंड के ज्यादा भागों में बारिश जारी है। इसके रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, देहरादून के कुंवावाला स्थित एक सरकारी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है बारिश के कारण। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं रहते हैं।

Uttarakhand

जहाँ एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में टूटते गिरते पहाड़ मुसीबत बने हैं तो वही मैदानी क्षेत्रों में जगह-जगह भारी जल भराव ने लोगों का घरों से बाहर निकलने में मुश्किल बढ़ा दी है।

खराब हालत

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र रावत ने बताया कि पता ही नही चल रहा कि कहाँ सड़के है और कहाँ गड्ढे। इस बीच बारिश के सितम से पौड़ी में एक ही परिवार के सभी सदस्य मकान के मलवे में दब गए थे जिनमे से परिवार के अधिकांश की जान चली गई थी। जबकि घटना में एक सदस्य की जान बच गई थी।

चौकस रहें

सरकारी अफसर कह रहे हैं कि लोगों को स्वयं भी मौसम के हालात पर नजर रखने के साथ ही चौकस रहने की जरुरत है।

करें सहयोग

राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद रमेश निशंक पोखरियाल ने कहा कि शहरों या गांवों में जर्जर हो चुके मकानों में यदि कोई गरीब परिवार या असहाय बुजुर्ग रह रहे हों तो कृपया उन्हें सहयोग करें और सुरक्षा प्रदान करे अपना सामाजिक दायित्व को भी निभाएं ।

हालांकि जानकार ये भी कह रहे हैं कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान भी साबित हो रही है। जिससे धान की फसल के अलावा फल एवं सब्जी की अच्छी पैदावार होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+