उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश, रामदेव के साथ फंसे 400 बच्चे

flood
देहरादून। उत्तराखंड में आई तबाही को कुछ दिन पहले ही एक साल बीता है। उत्तराखंड में आई बाढ़ में हजारों लोगों की जानें गई थी जबकि सैकड़ों लोग बेघर और लापता हो गए। अब तक यहां के लोग इस तबाही से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए है, कि एक बार यहां आफत की बारिश शुरु हो गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन शुरु हो गया है। इस आफत की बारश के कारण चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है। भूस्खलन से विभिन्न जगहों पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गंगोत्री में बाबा रामदेव भी फंस गए हैं उनके साथ करीब चार सौ बच्चे भी हैं। वहीं भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा पर रोक लगा दी है।

सरकार की ओर से लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा पर फिलहाल ना जाएं और जो लोग गए हैं, वो वापस लौट आएं। जो लोग लौटने में असमर्थ हैं, वो आसपास ही कहीं सुरक्षित ठिकाना तलाश लें और रास्ते में न रहें।

वहीं उत्तरकाशी में देर रात से भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे नालूपाणी, बड़ेथी, नेताला, नलूणा व बिशनपुर में बाधित है। भूस्ख्लन के बाद हाईवे बंद होने से सैकड़ों यात्री, कांवड़िए और स्थानीय लोग विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं। यमुना नदी में उफान से खरादी में टूरिस्ट टैंट बह गए हैं। असी गंगा में जेसीबी बह गई है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के नजदीक मलबा जमा हो जाने के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है जबकि कालीमठ को जोड़ने वाला अस्थाई पुल बह गया है। डीएम ने जिले में 16 से 18 तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+