उत्तराखंड में विवादित आईएएस अफसर बनाए गए मुख्य सचिव
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य सचिव एन. रविशंकरन के सेवानिवृत होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तमाम विरोध को नकारते हुए अपने करीबी राकेश शर्मा को 31 जुलाई को प्रदेश का मुख्य सचिव पद पर आसीन कर ही दिया। वे बेहद विवादास्पद अफसर माने जाते हैं। 24 साल से उत्तराखण्ड की प्रशासनिक सेवा में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश शर्मा प्रदेश के 12वें मुख्य सचिव बने।

गत वर्ष भी जब 11 वें मुख्य सचिव के प्रबल दावेदारों में रहे राकेश शर्मा को उस समय निराशा हाथ लगी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के प्रबुद्ध जनों के विरोध को देखते हुए राकेश शर्मा को मुख्य सचिव बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाये और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एन रविशंकरन को जो केन्द्र में प्रतिनियुक्ति में कार्यरत थे, उनको प्रदेश का मुख्य सचिव बना कर राकेश शर्मा की आशाओं पर वज्रपात किया।
ताकतवर तथा विवादास्पद
गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकांश मुख्यमंत्रियों के करीबी रहे राकेश शर्मा को प्रदेश का सबसे ताकतवर व विवादास्पद अधिकारी माना जाता रहा है।
बेलगाम नौकरशाही
उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार द्व सिंह कहते हैं कि प्रदेश के जागरूक लोगों को आशा थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश के बेलगाम नौकरशाही पर अंकुश लगाने का काम करेंगे। परन्तु राकेश शर्मा को मुख्य सचिव बना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुशासन की आशा लगाने वाले जागरूक लोगों की आशाओं पर पानी फेर दिया।












Click it and Unblock the Notifications