उत्तराखंड में बादल फटा, देहरादून के चार लोग लापता, 24 घंटे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
देहरादून। हिमालय पर्वत के अंचल में बसे उत्तराखंड राज्य के कई हिस्सों भारी बारिश हो रही है। आज बादल फटने की घटना सामने आई। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि देहरादून जिले में चकराता के बिरनाड में बादल फटने के बाद से चार लोग लापता हैं। मौसम विभाग के निर्देश पर उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

एसडीआरएफ की ओर से बताया गया कि, लापता लोगों की तलाश जारी है। इलाके में बादल फटने के बाद बिरनाड से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन
प्रदेश में ऋषिकेश-श्रीनगर रूट यानी कि NH58 पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते कोडियाला और ब्यासी के पास रास्ता बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि, मशीनरी कोडियाला के पास लगातार काम कर रही हैं और लगभग 2 घंटे में मार्ग खुल सकता है।

उत्तरकाशी के ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि, हमारे ज़िले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 3 जगहों पर अवरुद्ध है। इसके अलावा धरासू में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी पत्थर गिरने से अवरुद्ध हुआ है। वहां तेजी से काम चल रहा है। हालांकि, बारिश भी लगातार हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications