केदारनाथ-बदरीनाथ धाम को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

देहरादून। केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस प्रशासन ने प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए जांच अभियान तेज कर दिया है।

kedarnath

बम की धमकी के बाद उत्तराखंड में अलर्ट

मिल रही जानकारी के मुताबिक फोन पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि ये फोन नोएडा के किसी कॉल सेंटर से आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खास तौर से चमोली और रुद्रप्रयाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। फिलहाल सुरक्षा को लेकर किसी भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सख्त

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हैं। इससे पहले कुंभ और कांवड़ मेले के दौरान भी धमकी भरे फोन आए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक धमकी भरा फोन आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर से चमोली और रुद्रप्रयाग में विशेष सतर्कता की बात कही गई है।

यहां से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री में भी पर्यटकों की संख्या के मद्देनजर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+