कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क युवती को किया आग के हवाले

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पौड़ी में कॉलेज से घर लौट रही बीएससी की छात्रा पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। बेहद गंभीर हालत में छात्रा को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। आरोपी वाहन चालक है।

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क युवती को किया आग के हवाले

यह घटना रविवार की है जब दोपहर साढ़े तीन बजे की है। पीड़ित छात्रा पौड़ी के बीजी रेड्डी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। रविवार को वह प्रैक्टिकलकी परीक्षा देकर कॉलेज से घर लौट रही थी। बताया गया है कि गहड़ निवासी युवक मनोज ने भीमली में उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया। पहले तो युवक ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन छात्रा नहीं मानी और शोर मचाती रही, तो आरोपी ने उसपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क युवती को किया आग के हवाले

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास जंगल का इलाका होने के कारण छात्रा की चीख-पुकार किसी को नहीं सुनाई दी। गंभीर हालत में झुलसी छात्रा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर बाद किसी राहगीर ने उसे देखा और समीप के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। 108 की मदद से ग्रामीणों ने उसे पौड़ी जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा 70 फीसदी तक झुलस गई है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। तहसीलदार सदर एचएम खंडूड़ी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+