कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उत्तराखंड में 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है।

देहरादून, 18 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है।

 arvind pandey

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित देश भर में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने व 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। मालूम हो कि अगले महीने 4 मई से राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं होनी थीं।शिक्षा सचिव आरमीनाक्षा सुंदरम ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के स्तर पर परीक्षाओं को लेकर यह फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने कसी कमर, 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली करेंगे केजरीवाल

उन्होंने कहा कि 10वीं के बच्चों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर पास किया जाएगा। जबकि कोरोना कि परिस्थति सामान्य होने पर 12वीं की परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

पौने तीन लाख परीक्षार्थी देने वाले थे परीक्षा

आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में बोर्ड की परीक्षाओं के लिए इस बार 2 लाख 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 10वीं कक्षा में 148355 विद्यार्थी जबकि 12वीं में 122184 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Recommended Video

    JEE Main Exam 2021: कोरोना के चलते अप्रैल में होने वाली JEE Main की परीक्षा स्थगित | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+