बिहार: हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही पीड़िता, गैंगरेप का वीडियो बनाते रहे वो

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़िता अपने दादी के यहां से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही पांच युवकों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया और पास के बगीचे में ले गए। पांचों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह मामला 26 अप्रैल का बताया जा रहा है।

video of physical attack in darbhanga viral four accused arrested

पीड़िता गिड़गिड़ाती रही युवक बनाते रहे वीडियो
न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, यह मामला जाले थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल, 2020 को वह अपनी दादी के यहां से घर लौट रही थी। तभी उसकी के गांव के पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। पांचों आरोपी उसे बगीचे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़ित लड़की युवकों के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपी उसका अश्लील वीडियो बनाते रहे।

वीडियो किया वायरल
वीडियो में तीन आरोपियों के चेहरा दिखाई दे रहा है। इन आरोपी युवकों ने पीड़िता को डरा-धमका कर किसी से इस घटना की जानकारी नहीं देने की बात कहते हुए वीडियो शेयर करने की धमकी दे छोड़ दिया। घटना की जानकारी पीड़िता ने डर से घरवालों को नहीं बताई, लेकिन युवकों के द्वारा ही वीडियो वायरल कर दिया गया। जब वीडियो वायरल हुआ तो आस-पड़ोस के साथ पीड़िता के घर तक वीडियो पहुंचा। फिर पीड़िता के परिवारवालों ने फोन से जाले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक को सूचना दी।

पुलिस आई एक्शन में
जाले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने तत्काल मामले में रिपोर्ट दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामल बड़ा देख जिला से सदर डीएसपी अनोज कुमार देर रात ही गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पांचवा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+