बिहार: दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रनाथ सिंह को घर लौटते वक्त मारी गोली, RJD-BJP को दे रहे थे चुनौती
दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने इलाके में प्रचार कर लौटते एक उम्मीदवार को गोली मार दी गई। घटना थाथोपुर में हुई, जहां दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह की कार रोककर अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि, चिंटू सिंह को 2 गोलियां लगीं। उनकी हालत गंभीर हो गई। पता चलने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
Recommended Video

एसपी सिटी अशोक प्रसाद ने बताया कि, हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर कौन थे। इसके अलावा चिंटू सिंह को गोली मारने के पीछे की क्या वजह हो सकती हैं, ये भी पता किया जा जाएगा। चिंटू अभी हॉस्पिटल में हैं और उनके होश में आने के बाद उनका बयान लिया जाएगा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें डीएमसीएच के परिसर में भर्ती करवाया गया था।
चिंटू सिंह के करीबियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने चिंटू सिंह को देर रात तब निशाना बनाया जब वह गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करके अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनको किसी का फोन आया। फोन आने के कुछ ही देर बाद उनकी कार को कोठरी के पास कुछ लोगों ने रुकवाया। उसके बाद गोलियां दागीं। जिनमें से दो गोली निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को लग गईं। उसके बाद वहां से चले गए। उधर, चिंटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते चलें कि, रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह हायाघाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और वह निर्दलीय ही खड़े हुए हैं। यहां चुनावी मुकाबले को उन्होंने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया। इस सीट पर लालू यादव की पार्टी राजद ने भोला यादव और बीजेपी ने रामचंद्र साह को प्रत्याशी बनाया है। राजद और बीजेपी को दोनों के प्रत्याशी को रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रहे थे। चिंटू की पहचान इलाके में एक समाजसेवी के रूप में है।












Click it and Unblock the Notifications