हॉस्टल के बाहर खड़े होकर करता था अश्लील हरकत, छात्राओं ने पकड़कर बरसा दिए लात-घूंसे

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के ललित नारायण यूनिवर्सिटी के कैम्पस में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने एक मनचले को पीट दिया। उसके करतूतों से छात्राएं इस कदर गुस्से में थी कि मनचले के ऊपर लात, घूंसे और चप्पलों की बरसात कर दी। इसके बाद छात्राओं ने मनचले को विश्वविद्यालय थाना के हवाले कर दिया।

darbhanga lalit narayan university girls beaten to man for eve teasing

एक छात्रा ने बताया कि युवक ना सिर्फ हॉस्टल के पास छेड़खानी करता था बल्कि छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था। यही कारण है कि इसकी धुनाई कर दी। इस पूरे प्रकरण पर दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।

darbhanga lalit narayan university girls beaten to man for eve teasing

इसके बाद पुलिस को छात्र-छात्राओं वाले इलाके में गश्ती करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही इस मामले के भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दूसरी तरफ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का प्रशासन पूरी तरह से इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन नहीं मिलने के चलते पुलिस युवक को डरा धमका कर छोड़ दी।

यह भी पढ़ेंः पालमपुर: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने वाले तीन शोहदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+