पालमपुर: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर वीडियो वायरल करने वाले तीन शोहदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पालमपुर। नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला पंचरुखी पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक रेलवे ट्रैक पर कुछ लोग एक लड़के की पिटाई कर रहे हैं। वहीं एक शख्स सरेआम लड़की से छेड़छाड़ कर उसे जबरन किस करता है।

Palampur police arrested three accused for molesting a student

वायरल वीडियो के मुताबिक, युवक के साथ मारपीट करने वाला शख्स दूसरे साथी से मौके पर मौजूद दूसरी लड़की को पकड़ने का आदेश दे रहा है और लड़की डर के मारे चीखती हुई भागने की कोशिश कर रही है। हालांकि, वीडियो महज 18 सेकंड का है, लेकिन दबंगों ने जिस कदर इस हरकत को अंजाम दिया है, उससे बदसलूकी की कल्पना की जा सकती है। आपको बता दें कि इस घटना का आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडिया सामने आने के बाद समाजसेवी संजीव कौंडल ने इस मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारी को देते हुए जांच का आग्रह किया था।

मामला पुलिस तक पहुंच तो पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मनीश निवासी सगूर, संजीव निवासी मंझैरनू और सुरजीत सिंह मिन्हास निवासी मझैरनू के रूप में हुई है। इनके साथ एक और युवक था, जिसकी तलाश जारी है। गुरुवार को पंचरुखी पुलिस थाना में पट्टी निवासी पीड़ित विद्यार्थी ने बयान दर्ज करवाया कि वह अपने साथियों के साथ पंचरुखी की तरफ आ रहा था तो चार युवकों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की। थाना प्रभारी पंचरुखी श्याम लाल ने बताया कि छेड़छाड़, मारपीट, आइटी एक्ट और पास्को एक्ट के तहत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+