बिहारः भाजपा विधायक और उनका ड्राइवर निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स हुए रेफर
दरभंगा। बिहार में कोरोना वायरस का असर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले का है, जहां भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक के साथ-साथ उनका एक ड्राइवर भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि वहां के सिविल सर्जन ने भी की है। फिलहाल विधायक और उनके ड्राइवर को इलाज के लिए दरभंगा से पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर किया गया है।

Recommended Video
बता दें कि बिहार में किसी भी विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। फिलहाल विधायक और उनका ड्राइवर जो कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में विधायक से जुड़े सभी लोगों की जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि वायरस के संक्रमण के खतरे को टाला जा सके। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के अलावा पूर्व सांसद पुतुल देवी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।
फिलहाल दोनों को इलाज के लिए पटना और दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बिहार में कोरोना महामारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीमारी से बिहार में अब तक 50 से अधिक मौतें हो गई हैं वहीं बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी साढ़े 7 हजार के पार चली गई हैं। राज्य सरकार ने Unlock 1.0 के दौरान बीते 15 जून से ब्लॉक स्तर पर बने क्वारंटाइन सेंटरों का संचाल बंद कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications