बिहार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन भी लड़ेगी चुनाव, सभी 243 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार प्राइवेट स्कूलों के संचालक भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। बिहार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया गया है। दरभंगा में एक प्रेस कांफ्रेंस में एसोसिएशन ने इसकी घोषणा की। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि, एसोसिएशन जल्द ही अपने उम्मीदवार खड़े करेगा।

Bihar Public School Association will also contest assembly elections in all 243 seats

बिहार पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष शोएब खान ने कहा कि, हम दरभंगा नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। प्रेस कांफ्रेंस में शोएब खान ने कहा कि, जो भी लोग वर्तमान में जन-प्रतिनिधि हैं उनके पास विकास का विज़न नहीं है। अगर विज़न है भी तो वैसी सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि, इसलिए शिक्षाविदों को राजनीति में आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे बिहार का विकास करेंगे। युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेंगे।

Bihar Public School Association will also contest assembly elections in all 243 seats

शोएब खान बोले कि, हम सदन में जाकर जनता की आवाज़ उठाएंगे। हमारी पार्टी अभी चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड नहीं हुई है, इसलिए सभी प्रत्याशियों को निर्दलीय उम्मीदवारों की तरह चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जल्द ही सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Bihar Public School Association will also contest assembly elections in all 243 seats
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+