दरभंगा: अपने गांव की लड़की के साथ भाग रहे प्रेमी को लोगों ने घेरा, पीट-पीटकर मार डाला

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी गांव में बीते बुधवार की देर शाम को प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की शिनाख्त कनकी मुसहरी गांव के ही घूरन सदा के 19 वर्षीय पुत्र राजकुमार सदा के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि राजकुमार गांव की ही एक अपनी जाति की लड़की से प्रेम करता था। बुधवार की शाम वह लड़की के साथ घर छोड़कर भाग रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक बगीचे में घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक की देर रात अपने घर में मौत हो गयी।

bihar people beaten boyfriend for escape with girlfriend

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं इस मामले थाना प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने कहा कि युवक की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। तीनों आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

गया में मिली चाची-भतीजा की लाश

वहीं गुरुवार को गया जिले के टिकारी के भवनपुर बधार में चाची और भतीजा की लाश बरामद हुई है। दोनों बुधवार की रात से घर से लापता थे। युवती का नाम निरमा देवी और उसके भतीजे का नाम मृत्युंजय है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+