Covid-19: तेलंगाना में मास्क हुआ जरूरी, नहीं पहनने पर लगेगा 1,000 रुपए जुर्माना
हैदराबाद। देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है तो वहीं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने निर्देश दिए हैं कि सभी को कोरोना से बचने की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इस बीच तेलंगाना सरकार ने अब लोगों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। सीएमओ ऑफिस की ओर से बयान जारी किया गया कि हर किसी को सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है, यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए नजर आता है तो उस पर 1000 रु का जुर्माना लगाया जाएगा।

तेलंगाना सीएमओ ने कहा है कि इस वक्त कोरोना केसों में भारी उछाल है, ऐसे में हर किसी को बहुत संभलकर रहने की जरूरत है, राज्य में वैक्सीनेशन का काम भी शीघ्रता से पूरा होना चाहिए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव चाहते हैं कि एक हफ्ते के अंदर ही टीकाकरण का काम पूरा हो जाना चाहिए और सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का सौ फीसदी वैक्सीनेशन होना चाहिए। सीएम ने कहा कि हर किसी को भीड़ भाड़ वाले इलाकों जैसे हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडेल में काफी सतर्क रहने की जरूरत है, यही नहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने को भी कहा है।
तेलंगाना में भी बढ़े कोरोना के मरीज, प्रशासन की बढ़ी चिंता
Recommended Video
मालूम हो कि इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर कहा था कि वो लॉकडाउन नहीं लगाने जा रहे हैं, सभी को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम पहले ही कोरोना के कारण काफी आर्थिक कष्ट झेल चुके हैं इसलिए मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन जरूर करें। गौरतलब है कि तेलंगाना में भी कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2055 नए मामले सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 3.18 लाख पहुंच गई है तो वहीं मरने वालों का आंकड़ा 1,741 पहुंच गया है।
देश में कोरोना के अब तक 1,26,789 नए केस
गौरतलब है कि देश में कोरोना के अब तक 1,26,789 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,28,574 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 685 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,66,862 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 9,01,98,673 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।












Click it and Unblock the Notifications