तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। तेलंगाना में कांग्रेंस ने इस बार एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के अलावा सीपीआई के साथ गठबंधन किया है। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। राज्य में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं।

कांग्रेस ने कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 14 नवंबर को जारी की थी। जबकि 65 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट उसके एक दिन पहले जारी की थी।
कांग्रेस, टीडीपी, भाकपा और टीजेएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के लिए 25 सीटें छोड़ने का फैसला लिया है। जिसमे से 14 सीटें टीडीपी को दी गई है, 8 सीटें टीजेएस, 3 सीटें भाकपा को दी गई हैं। टीडीपी ने भी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की 119 सीटों पर 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications