चित्रकूट: जीजा के सामने साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 6 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक महिला के साथ चार दिन पूर्व हुए कथित गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आऱोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र का है। मऊ थाना प्रभारी (एसओ) अरुण पाठक ने शनिवार को बताया 'सोशल मीडिया पर सामूहिक बलात्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले के छह आरोपियों में से चार की वीडियो के आधार पर पहचान हो चुकी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर विक्की गर्ग, कुलदीप, डीजे और कारतूस के अलावा दो अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।'
28 अक्टूबर का है 14 सेकेंड का यह वीडियो
एसओ बताया कि 14 सेकेंड का यह वीडियो 28 अक्टूबर का है। उन्होंने बताया कि 24 साल की एक महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। पाठक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को पेड़ से बांध कर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
डांटकर भगा दिया था पुलिस ने
एसओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पीड़ित महिला का दावा है कि उसने घटना के ही दिन मऊ थाना पहुंच कर मौखिक तौर पर पूरी जानकारी पुलिस को दी लेकिन उसे डांट कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह खुद पुलिस अधीक्षक से मिली, तब मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications